देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहरी के बचाव हेतु अलाव जलाये जाने व कम्बल वितरण हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आलोक में विगत वर्षों की भांति इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को ₹10.00 लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख इस प्रकार कुल धनराशि ₹135.00 लाख (₹ एक करोड़ पैंतीस लाख मात्र) की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अस्कोट का नाम शहीद नायक सैनिक खुशाल सिंह अधिकारी (सेना मेडल) के नाम पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

More Stories
प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा