देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पावन पर्व पर कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढता रहे।

More Stories
राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी की खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
सीएम धामी ने किया गौचर मेले का शानदार आगाज
उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी : दुबई से लाया गैंगस्टर जगदीश पुनेठा, 15 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड