देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

More Stories
हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन