देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम” का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
जिला कांग्रेस ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उनके दिए गए योगदान को किया याद
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाया गया कैंप