देहरादून : उत्तरकाशी मस्जिद विवाद मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनको इस मामले में कुछ शिकायत मिली थी। जिला प्रशासन को मस्जिद के दस्तावेजों की जांच के लिए कहा गया है। उत्तरकाशी में मस्जिद के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मस्जिद के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दिन पुलिस के साथ मारपीट और लाठी चार्ज किया गया था। इस मामले को लेकर लोगों को गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच उत्तरकाशी रामलीला मैदान में महापंचायत का भी ऐलान किया गया है। महापंचायत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन लोगों को मनाने में जुट गया है। महापंचायत को लेहर कई संगठन साथ आ गए हैं। अब देखना होगा कि सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या