देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाडी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही