देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिए रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार