पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।
More Stories
अपणि भाषा, अपणि शान एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम
नेस्ले इंडिया ने आपदाग्रस्त उत्तरकाशी के लिए भेजी राहत सामग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से राहत किट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडीचौड़ और कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कहा – स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध करवाएं दवाई, बाहर की दुकानों पर भेजना करें बंद