देहरादून। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एंव आम जन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में राजेश कुमार ‘राजू भैया’ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

More Stories
मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम : महेंद्र भट्ट
देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव