देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम” का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
जिला कांग्रेस ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उनके दिए गए योगदान को किया याद
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाया गया कैंप