देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड के सचिवालय परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीपावली उत्सव हेतु बनाए गए सजावटी उत्पादों की प्रदशर्नी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सीएस रतूड़ी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली के अवसर पर स्थानीय कारीगरों विशेषरूप से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीदारी का अनुरोध किया है। इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन