- आधी आबादी को वर्कफोर्स में शामिल करके ही जीएसडीपी को दुगना कर पाएंगे – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता पर आधारित है । संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है । मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें । हमारे समाज को संविधान के आदर्शो तक ले जाने के लिए सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे । इस संकल्प से हम पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं । विकसित भारत, सशक्त उत्तराखंड विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए (कार्यबल ) वर्कफोर्स में शामिल करना होगा । यदि हमे जीएसडीपी को दुगना करने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा ।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में हमारी टीम बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं । आशा है कि हम अपने इन प्रयासों से जल्द ही देश के अग्रणी राज्य बनेंगे । इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर