कोटद्वार । नगर की ज्वलंत समस्याओं और मुद्दों पर शासन व प्रशासन की अनदेखी पर नागरिक मंच ने आक्रोश जताया है। मंच ने निर्णय लिया कि 16 फरवरी को नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों से कोटद्वार क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों पर प्रमुखता से काम करने का आग्रह भी किया जाएगा। व्यापार मंडल के सभागार में आयोजित नागरिक मंच की बैठक में बेस अस्पताल कोटद्वार में निश्चेतक समेत चिकित्सकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष तैनाती न होने, चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग का निर्माण न होने, घराट मुंडला मार्ग का निरस्तीकरण किए जाने, डिग्री कालेज मार्ग का सही तरीके से रखरखाव न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि नए चुने गए जनप्रतिनिधियों का आगामी 16 फरवरी को राजकीय प्रेक्षागृह में अभिनंदन करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। महासचिव अतुल भट्ट ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में सुधार संभव है। इस मौके पर महावीर सिंह रावत, राकेश अग्रवाल, देवव्रत काला, राजेंद्र कोटनाला, भारत भूषण शर्मा, बीबी जोशी, अरविंद धूलिया आदि मौजूद रहे।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार