पौड़ी। सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कांखेत में आयोजित वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी के दौरान छात्रों और उपस्थित लोगों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी ने पर्यावरण पर वनाग्नि के वैज्ञानिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि वनाग्नि से न केवल पर्यावरण को हानि होती है, बल्कि यह मनुष्य और अन्य जीवों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश प्रजापति ने भी इस मौके पर बच्चों को वनों की सुरक्षा और वनाग्नि से बचाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वनाग्नि के कारण वनों और मानव जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सतपुली रेंज के रेंज अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, प्रदीप पाल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस प्रकार की जागरूकता गोष्ठियां वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

More Stories
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद