देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्री कक्षों और अन्य प्रशासनिक दफ्तरों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण और जनप्रतिनिधियों व आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विधानसभा कार्यकलापों को तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार