उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेंद्र सिंह भण्डारी द्वारा थाना पुरोला व मोरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थानों पर आपदा उपकरणो तथा हथियारो को चैक कर पुलिस जवानों की वेपन हैंडलिंग जांची गयी। थाना व भोजनालय की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा थाना कार्यालय के रजिस्टर व पत्रावालियों की बारिकी से अवलोकन किया गया। रजिस्टर तथा पत्रावलियों को सही तरीके से मेंटेन करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर सभी की ऑफिसियल व व्यक्तिगत समस्याएं पूछी गयी। इस दौरान उनके द्वारा SO मोरी एवं SO पुरोला को क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम तथा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिपेक्ष्य में उनके द्वारा सभी अधिकारी व कर्मचारियों को चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के साथ चुनाव के दौरान अवैध/संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा पुलिस चैकिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।





More Stories
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश