4 July 2025

रूडकी में पार्षद पति के भाई की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रुड़की : रुड़की में रात्रि के समय बाईक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जगपाल शाम के समय करीब 09 बजे पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे। बताया गया है कि तीन लोग ऑफिस पर आए और जोगेंद्र पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। बताया गया है कि हमले में जोगेंद्र को दो छाती और एक कमर में गोली लगी बताई गई है। गोली लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए, लेकिन तब तक हमलावर बाईक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं।

वहीं हादसे के बाद लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुट गई।

 वही सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई, साथ ही बदमाशो की धरपकड़ हेतु काम्बिंग अभियान चलाया। इसके अलावा पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि हर एंगल से घटना की जानकारी जुटाकर जुटाई जा रही हैं।

You may have missed