खटीमा : उत्तराखंड के सीमांत शहर खटीमा में पुलिस ने एक ऐसे खतरनाक हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो महिलाओं के जरिए लोगों को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करता था। इस गैंग के काम करने का तरीका बेहद शातिर था।
महिलाएं पहले टारगेट को अपने प्रेमजाल में फंसातीं, फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेतीं थी। इसके बाद शुरू होेता था वीडियो वायरल करने की धमकियों के सहारे मोटी रकम की वसूली का धंधा।
पुलिस ने 23 मई को एक पीड़ित की शिकायत पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने जब मोबाइल नंबरों की जांच और 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर इस गिरोह का पर्दाफाश हो सका।
पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को 1 जून को नानकमत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जिनके पास से स्कूटी, बाइक, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद हुई। आरोपियों के मोबाइल में कई अन्य लोगों के भी अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग पहले भी कम से कम चार लोगों से इसी तरह लाखों रुपये ठग चुका है। गिरफ़्तार आरोपियों पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, देह व्यापार और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम