उत्तरकाशी : जनपद की बड़कोट तहसील में के पैदल मार्ग पर 9 कैंची के पास अचानक भूस्खलन होने से 23 जून को 2 तीर्थयात्री मलबे की चपेट में आकर लापता हो गए थे। जिसके बाद आज एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त सर्चिंग के दौरान लगभग दोपहर डेढ़ बजे भगेली गाड़ यमुना नदी से एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जबकि एसडीआरएफ व प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक