रूडकी : साम्भर में निकली मरी हुई छिपकली, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने निरिक्षण कर बनाई रिपोर्ट, ADM कोर्ट में होगा वाद दायर । सांभर की कटोरी में एक मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं मामले में खाद्य विभाग ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रुड़की के एक रेस्टोरेन्ट SOUTH FUSION में एक ग्राहक अपने बच्चो के साथ डोसा खाने हेतु नीलम टाकिज के पास रेस्टोरेन्ट में गया। जहां उसने मसाला डोसा का आर्डर दिया । आर्डर के बाद जब प्लेट में सांभर डाला गया तो उसमे एक मरी हुई छिपकली मिली।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सूचना मुझे फोन से प्राप्त हुई मौके पर पहुंच कर उक्त रेस्टोरेन्ट में सांभर एवं मसाला डोसे का सैम्पल लिया गया और कम्प्लेनकर्ता के भेजे गए फोटो के आधार पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने हेतु निरीक्षण रिपोर्ट मौके पर बनायी गई ।

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार