देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल बाजार सहित आसपास के गांव में पिछले लम्बे समय से बंदरों की तादात बढ़ने के साथ ही बंदरों के आतंक भी बढ़ने लगा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जनप्रतिनिधि ने मंगलवार को डीएफओ चमोली को ज्ञापन भेज कर इन शरारती बंदर से निजात दिलाने की मांग की है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रधान हाटकल्याणी मनोज कुमार मिश्रा, उलगरा की प्रधान अशी देवी, कैल गांव के प्रधान जीवन मिश्र, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि देवाल बाजार के आसपास तथा क्षेत्र सेलखोला, अठू, कैल, हाट कल्याणकारी, उलगरा, पूर्णा, देवसारी, तलोर पदमला, फल्लियां आदि गांवों में पिछले लम्बे समय से बंदरों ने आंतक मचा रखा है। किसानों की फसल के साथ ही आम लोगों को झपटा मार कर नुकसान पहुंचा रहे है। किसान को खेतों मे कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। इसलिए अधिकांश गांवों में किसानों ने खेती से भोह भंग हो गया है। खेती नहीं कर रहे हैं। बाजार में व्यापारियों की दुकान से सामान उठा ले जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों पर झपट कर हमला कर रहे हैं, अभी तक बंदरों ने हमला कर 28 से अधिक महिलाओं और बच्चों को घायल किया जा चुका है। बंदर घरों के अंदर रखा सामान तक उठा ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात की मांग की है।
इधर, बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि जल्द ही देवाल में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा कर बंदरो को पकड़ने काम शुरू किया जाएगा।
More Stories
नगर पालिका परिषद रामनगर की अनोखी पहल बनी देश के लिए मिसाल, किचन वेस्ट से गौ माताओं का पोषण …………
हाईकोर्ट की सख्ती : देहरादून नगर निगम में होर्डिंग-यूनिपोल घोटाले की होगी जांच, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की याचिका पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
लोक निर्माण विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य