देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने राज्य कर्मियों की भांति निगमों, निकायों, प्राधिकरण इत्यादि में कार्यरत कर्मियों को 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय लिया है। राजकीय कर्मचारियों की भांति बढ़े हुए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का भुगतान निगमों, निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतों, स्वायत्तशासी संस्थाओं व उपक्रमों में सेवारत् व सेवानिवृत्त कार्मिकों को दिनांक 01 जनवरी, 2024 से प्रदान किया जायेगा।
इन्हें भी मिलेगा लाभ
पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/ उपक्रमों के कर्मचारियों के लिये मंहगाई भत्ते का 01 जनवरी, 2024 से बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जाएगा।

More Stories
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, अब तक हो चुके 10 लाख पंजीकरण
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार