उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा का आज तीसरा दिन है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। आपदा के दूसरे दिन खराब मौसम ने राहत कार्यों में बाधा डाली, वहीं टूटी हुई सड़कों के चलते टीमों को ग्राउंड जीरो तक पहुंचने में मुश्किलें आईं। हालात को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा की मदद ली गई। अब तक इस आपदा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमों ने 274 लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को स्वयं धराली और हर्षिल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं, बुधवार को उत्तराखंड के चार सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर धराली आपदा की जानकारी दी। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

More Stories
एसपी रेखा यादव का सख्त एक्शन, PIT NDPS Act के तहत चंपावत में कुख्यात नशा तस्कर निरुद्ध, भेजा गया जिला कारागार अल्मोड़ा
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज, सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर
बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें