देहरादून : डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार ज़मीन घोटाले में की गई सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की। विधायक चुफाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठाया गया यह कठोर कदम प्रदेश में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों से जनता में विश्वास बढ़ता है और यह स्पष्ट होता है कि सरकार सुशासन और ईमानदारी के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेगी।
–

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम