लैंसडाउन । आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में मंगलवार को वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष में अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय सभागार में कक्षा छठी से आठवीं तक के प्रतिभागियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय हमारा ग्रह हमारी ताकत था। जिसमें शिवाजी सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय व सुभाष व नेहरू सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए वर्ल्ड अर्थ डे विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिवाजी व सुभाष सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय व नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण के लिए संभावित समाधान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवाजी सदन प्रथम, नेहरू सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि पृथ्वी हमारी जननी है यह हमें जीवन देती है इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी पृथ्वी को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखें।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी बोले- लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता होगी और मजबूत
देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी