- विधवा माँ के बेटे कृष्णा को हेयरिंग मशीन, उपचार के लिए चिकित्सक, आर्थिक सहायता
- नही रूकेगी कृष्णा की पढाई, स्कूल में मिलेगा दाखिला, इलाज/आपरेशन भी कराएगा प्रशासन
- अब सरकारी स्कूल में मिलेगा दाखिला, डीएम के मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश, किताब व ड्रेस भी देगा प्रशासन।
- एनएचएम/ आरबीएसके से किया जाएगा उपचार सीएमओ को निर्देश।
- डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौपा जिम्मेदारी, कल तक रिपोर्ट देने के निर्देश।
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल प्रतिदिन अपने कार्यालय कक्ष में जनमानस की समस्या सुनते है जनता दिवस की तर्ज पर ही समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को जारी किये जाते हैं, समस्याओं निंरतर फोलोअप किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 40-50 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करते है। फरियादियों को इसका समाधान भी मिलता है।
इसी क्रम आज एक फरियादी 06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा माँ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले मृत्यु हो गई। कृष्णा की माँ घरो में काम कर बच्चें का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई की उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो काम से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नही दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का आपरेशन बताया है जिसका बहुत अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नही कर सकती है।
डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कृष्णा को तत्काल नजदीकी सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाते हुए 02 दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया बच्चे की किताब एवं स्कूल ड्रेस दिलाने के निर्देश दिए।


More Stories
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर