टिहरी । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (प.) टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गुरूवार को जनपद टिहरी के विकासखण्ड जाखणीधार क्षेत्रान्तर्गत के विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ नंबर 109 प्रा.वि. उठड़ मतदान केन्द्र, बूथ नंबर 97 रा.प्रा.वि. बड़कोट, बूथ संख्या 111 रा.प्रा.वि. छोल गांव, बूथ संख्या 101 रा.प्रा.वि. नंदगांव, बूथ संख्या 114 रा.प्रा.वि. नंदगांव के मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संचालित होना पाई गई। इस अवसर पर एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल