हरिद्वार : 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखंड और जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 15 बालक और 15 बालिकाऐं थीं। इस साल उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी करेगा, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों के तहत हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश और अन्य शहरों में भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी