कोटद्वार : नगर के एक वार्ड में बच्चों के साथ रामलीला देखने गई एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये मामला बीते मंगलवार देर शाम का बताया जा रहा है। मंगलवार रात पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उनकी 24 वर्षीय दिव्यांग बेटी मोहल्ले के बच्चों के साथ रामलीला देखने गई थी। तभी आमपड़ाव निवासी शराफत वहां पहुंचा और उसकी बेटी को खाने की चीज दिलाने के बहाने बहलाकर अपने साथ घर ले गया। घर जाकर उसने दरवाजा बंद कर दिया। जहां उसने युवती से दुष्कर्म किया। मोहल्ले वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक