देहरादून। आगामी दो दिसंबर से उत्तराखंड प्रदेश में नगर निगमों की जिम्मेदारी डीएम और पालिकाओं का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। निकायों के वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक पांच साल पहले दो दिसंबर को आयोजित हुई थी, इस बार फिर चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दिन 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण, यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा। इसमें भी रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है, जहां पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम” का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
जिला कांग्रेस ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उनके दिए गए योगदान को किया याद
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लगाया गया कैंप