बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्राथमिक विद्यालय उद्यमस्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता देखी। तथा बच्चों के साथ सवांद किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने उद्यमस्थल प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा मध्याह्न भोजन रजिस्टर, कक्षावार बच्चों की उपस्थिति पंजिका को चेक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा पर भी बल दिया जाना चाहिए। कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में सम्मिलित कर उन्हें प्रेरित किया जाय। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को वहां 8 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने स्कूल में मिड-डे मील को भी चेक किया निर्धारित मेनू अनुसार मिड-डे मील देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल मौजूद रहे।



More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम