हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि हिन्दी पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना की है।

More Stories
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या
स्वर्णिम लक्ष्य के साथ गुलमर्ग को तैयार जोशीमठ की बेटियां