चमोली : सोमवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में पोखरी क्षेत्र में पेयजल से सम्बंधित समस्याओं की समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को पेयजल की समस्याओ को दूर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल निगम को पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शीघ्र योजना बनाने तथा तात्कालिक समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक रूप से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर जल संकट को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर पानी सप्लाई टैंकरों के माध्यम से भी सुनिश्चित किये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन तथा अमृत योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने की बात कही ।
इस दौरान विधायक लखपत बुटोला ने पोखरी के गावों में पानी की समस्या को तात्कालिक रूप से दूर किये जाने, सरकार की चल रहीं योजनाओं को तय समय में पूरा कर पेयजल योजनाओं का सभी को लाभ देने की बात कही। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल जीवन मिशन के तहत लगी पाइप लाइनों पर पानी न आने की शिकायत की।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता जलनिगम मो. वासीम अहमद,अधीक्षण अभियंता जल संस्थान सुशील कुमार सैनी, पोखरी विकासखंड के ग्रामीणों सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा