चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को चमोली में रिवर ड्रेजिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान चमोली जनपद में रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित स्थानों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आपदा का प्रभाव कम करने के लिये आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग की आवश्यकता वाले स्थल चयनित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चयनित आपदा संभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र रिवर ड्रेजिंग कार्य करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के साथ कड़ी कारवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने रिवर ड्रेजिंग समीक्षा बैठक को आगामी गुरुवार को पुनः आयोजित करने व सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए।
बैठक में खनन अधिकारी अकिंत चंद ने बताया कि चमोली जनपद में कुल 21 स्थान रिवर डेªजिंग के लिए चयनित किए गए है। जिनसे 1 करोड़ से अधिक के राजस्व की प्राप्ति का अनुमान है। बताया कि चमोली तहसील के अन्तर्गत जहां 6 स्थान रिवर ड्रेजिंग के लिए चयनित किए गए हैं। वहीं नंदानगर में 1, जोशीमठ 4, थराली में 6, कर्णप्रयाग में 2 और नंदप्रयाग में 2 स्थान चिन्हित किए गए है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, खनन अधिकारी अंकित चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।




More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..