चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 जून से 26 जून तक जनपद में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जनसाधारण को जागरूक करना है।
मादक द्रव्यों के सेवन की समस्या से निपटने और भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ अभिषेक गुप्ता व समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।




More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम