कोटद्वार । मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के संयोजक सुनील बहुखंडी ने सेना की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि 1958 में आमपड़ाव स्थित सेना की 7.55 एकड़ भूमि में 2.08 एकड़ भूमि नगर पालिका ने लीज पर ली थी। वर्ष 1977 के बाद इस भूमि के लीज का नवीनीकरण नहीं किया गया। कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने लीज की भूमि में से 0.58 एकड़ भूमि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 नगर क्षेत्र को दे दी। अवशेष भूमि सेना को वापस लौटाने के बजाय नजूल भूमि बनाकर खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया गया। कहा कि वर्तमान में सेना की करीब 1.5 एकड़ भूमि पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने अतिक्रमण किया है। जिससे आर्मी कैंप की सुरक्षा भी संवेदनशील बनी हुई है। ज्ञापन में उन्होंने सेना की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और शासकीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व सैनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

More Stories
कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा