टिहरी : टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड के ग्रामसभा तुनेटा में ततैया काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले सुंदरलाल ग्राम तुनेटा निवासी अपने आठ साल के बेटे अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल गया था। अचानक ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। सुंदरलाल अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन उसके बावजूद ततैया लगातार बेटे और उनको डंक मारती रही। ग्रामीणों ने पिता पुत्र को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि सुंदरलाल 47 वर्ष और उनके पुत्र अभिषेक 8 वर्ष की मौत ततैया के काटने से हुई है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

More Stories
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार