कोटद्वार। दुगड्डा के निकट छोटी गोदी गांव में एक घर में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान एक महिला घर के भीतर आग की लपटों में फंस गई। गांव के एक पूर्व सैनिक ने जान पर खेलकर किसी तरह महिला को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान महिला को बचाते वक्त वह आंशिक रूप से झुलस गया। हादसा शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब का बताया जा रहा है। पटवारी सर्किल सीला-2 के राजस्व उपनिरीक्षक राजेश राणा ने बताया कि छोटी गोदी गांव में मनोहर लाल के मकान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान रीना देवी आग में फंस गई। घर से उठतीं आग की लपटें देख ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दुगड्डा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान पूर्व सैनिक संदीप रावत किसी तरह घर के भीतर घुसे और अंदर फंसी रीना देवी को सकुशल बाहर निकाला। इस बीच वो भी आंशिक रूप से आग में झुलस गए।

More Stories
उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार