रुड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के आवास पर फिनोलेक्स केबल्स प्रा. लि. द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत एक वाहन संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय को प्रदान किया। यह वाहन प्रशासन को जनहित कार्यों जैसे निरीक्षण, आपदा प्रबंधन एवं अन्य लोकहितकारी गतिविधियों में अधिक प्रभावी सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर फिनोलेक्स केबल्स प्रा. लि. के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रविण आहिरे तथा एच.आर. हेड विनीत कुमार संयुक्त मजिस्ट्रेट आवास पहुँचे और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक आर. शेट को औपचारिक रूप से वाहन सौंपा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक आर. शेट ने फिनोलेक्स केबल्स प्रा. लि. की इस पहल के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ ही आम जनता तक त्वरित सेवाएँ पहुँचाने में सहायक होगा। फिनोलेक्स केबल्स प्रा. लि. की यह पहल कॉर्पोरेट जगत की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

More Stories
चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन मोड में डीएम गौरव कुमार, सड़क सुरक्षा से लेकर गैस संकट तक व्यवस्थाओं पर फोकस
शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
समाज को जागरूक करने में स्वयं सेवकों की भूमिका अहम