देहरादून: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में दो गांव में मकान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में लोगों की जानें बच गई। देर रात करीब 2:30 बजे ग्राम नानाई मोरी के उपली नासन में श्री गजेंद्र सिंह पुत्र निंबर सिंह वाले के आवासीय लकड़ी के मकान में शर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से मकान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया है।
जिसमें दो कमरे किचन व बाथरूम होने बताए गए। एक कमरे में संजना पुत्री चैन सिंह ग्राम मसरी तथा कंचन पुत्री चतुर देव ग्राम भीतरी वाली रहते थे तथा दूसरे कमरे पर अंकुश पुत्र पंचवटी ग्राम दोनी वाला रहता था। दोनों किराएदार मकान में वर्तमान में नहीं रह रहे थे, जिससे उनका अंदर रखा सामान बर्तन-बिस्तर आदि जलकर राख हो गए। अन्य कोई जन पशु हानि नही हुई हैं। वहीं, तहसील पुरोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छाड़ा में अतर सिंह के कीचन में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने से किचन में रखा सामान जल कर नष्ट हुआ है। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। अन्य कोई जन पशु हानि आदि नही हुई हैं।


More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या