देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के वाण के टाकुला और ढोगपटटी के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा खाक हो गई है। वन विभाग और ग्रामीण युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटे हैं। बार-बार आग को बुझाने के बाद फिर से तेज हवा चलने से आग भड़क जा रही है। अभी तक सौकडो हैक्टेयर जंगल जल कर स्वाहा हो गया है, वहीं वन आरक्षी की हड़ताल होने से समस्या विकट होती जा रही है। वन दरोगा वासपानद चमोला, ज्वाला प्रसाद,भरत सिंह, वाण गांव के पूर्व डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, पूर्व क्षेपंस हीरा पहाड़ी, सहित तमाम महिलाएं आग बुझाने पर जुटे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी मनोज कुमार देवराडी ने कहा है, वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। तेज हवा और चट्टान में आग होने से बुझाने में दिक्कत हो रही है। जल्द ही आग को नियंत्रण कर लिया जाएगा।

More Stories
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल