कोटद्वार : नगर के काशीरामपुर तल्ला में तेंदुए की दहशत पिछले कुछ दिनों से फिर से बढ़ने लगी है। जिसकी सूचना पार्षद सूरज प्रसाद कांति और आसपास के लोगों ने वन विभाग को दी है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने भी काशीरामपुर तल्ला में गस्त बढ़ा दी है। कल रात भी काशीरामपुर तल्ला को कुंभीचौड़ से जोड़ने वाले पुल के पास एक घर के आंगन से तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया और इसी तरह की घटना पहले भी हुई है। इस तरह की घटनाओं के बाद से रात के समय इस क्षेत्र में लोग घर से बाहर कम निकल रहे है। हालांकि अब तक तेंदुआ किसी ने देखा नहीं है पर वन विभाग ने भी माना है कि काशीरामपुर तल्ला में कुछ दिनों से तेंदुआ आने की हलचल महसूस की गई है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल