कोटद्वार । देश के कई राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध शुरू हो चुका है । उत्तराखंड मे भी इसका विरोध होना शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसवीर राणा ने बताया कि जिस तरह से कर्नाटक सरकार ने इन प्रीपेड मीटरों का टेंडर रद्द किया है उसी तरह उत्तराखंड सरकार को भी इन प्रीपेड बिजली मीटरों को जबरन नहीं लगाना चाहिए। कहा कि अडानी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए इन मीटर को सरकार ने लोगों के घरों में लगाना शुरू किया है ऐसे में गरीब जनता को स्मार्ट मीटर से लूटने की यह नई साजिश की जा रही है । कहा कि सरकार जनता को लूटने का काम करने पर आमदा है । सरकार गरीबों के यहां स्मार्ट मीटर लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है । कहा कि यह मीटर लगने से छोटे किसान और गरीब लोगों पर आर्थिक बोझ बढेगा । ऐसे में जो पूंजीपति लोग हैं, स्मार्ट मीटर की कीमत बाद में सरकार बिलों के माध्यम से ब्याज सहित वसूलने का काम करेगी । उन्होंने सरकार से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोटद्वार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे तो बड़ा आंदोलन होगा।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..