देहरादून। देहरादून क्षेत्रान्तर्गत नेशनल बुक हाउस, एशियन बुक डिपो, ब्रदर्स पुस्तक भण्डार तथा युनिवर्सल बुक डिपो में प्रशासन व राज्य कर विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं की पाठय पुस्तकों में ISNB नम्बर व बार कोड न होने तथा अन्य अनियमितताओं मिलने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर 04 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराये गये थे। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त भी उक्त प्रतिष्ठानों के संचालकों द्वारा लगातार किताबों की बिक्री की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून को प्राप्त सूचना पर अपराध की पुनरावृत्ति होने व रोकने हेतु प्रशासनिक टीम गठित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट पर जिलाधिकारी देहरादून द्वारा उक्त चारों प्रतिष्ठानों को सीज करने के आदेश निर्गत किये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में आज 01 अप्रैल 2025 को पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त चारों प्रतिष्ठानों को बन्द कराते हुए उन्हें सीज किया गया।

More Stories
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया