गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर छिनका के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है।
जानकारी के अनुसार बदरीनाथ में काम करने वाले नंदानगर के पेरी गांव के लोग 28 जुलाई की होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान के लिए अपने गांव आ रहे थे कि छिनका के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गाए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।
वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पुत्र केदार सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग भरत सिंह, हिम्मत सिंह, पुष्कर सिंह और त्रिलोक सिंह घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम चमोली आरके पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनके एक्स-रे व अन्य जांचे की जा रही है। जबकि दो को हल्की चोटें आई है। उनका उपचार किया जा रहा है।

More Stories
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल