कोटद्वार । श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल कॉलेज कोटद्वार द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से एसजीआरआर स्कूल पदमपुर कोटद्वार में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गिरीश उनियाल ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाले शिविर में कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, शिशु रोग, फिजीशियन, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आईवीएफ, फिजियो थेरेपिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सीय परामर्श देंगे। साथ ही मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी। शिविर में विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूडी भूषण, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। प्राचार्य ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

More Stories
पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले तैयार करें ठोस रणनीति – सचिव धीराज गर्ब्याल
उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
सतत उपलब्धियों का पर्याय बना एम्स, दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल, बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सुधार