हरिद्वार : राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दूसरे दिन रोड़ी बेलवाला मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब लोक गायक सुर सम्राट एवं गढ़रत्न नरेंद्र सिंह ने अपने संगीत की मधुर सुरों से पूरे वातावरण एवं धर्मनगरी को उत्साह से भर दिया। उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया तथा लोकधुनों की मिठास बिखरी तो श्रोताओं में जोश एवं उत्साह से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नेगी ने अपने लोकगीत त्रियुगी नारायण,ठंडो रे ठंडो मेरे पहाड़ों का पानी ठंडो पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक पाए और जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। हर सुर के साथ जैसे पर्वतीय संस्कृति की आत्मा सजीव हो उठी।कार्यक्रम स्थल पर देर रात्रि तक गीतों की गूंज और उमंग से सराबोर रहा।




More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक