देहरादून : कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उत्तराखंड में कांग्रेस इस समय अपनी संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के प्रयास में जुटी है। गणेश गोदियाल को संगठन का सुलझा और स्वीकार्य चेहरा माना जाता है, जो गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।
दूसरी ओर प्रीतम सिंह संगठन और जनसंपर्क में लंबा अनुभव रखने वाले नेता हैं, जिनकी पकड़ खासकर ग्रामीण इलाकों में मजबूत है, हरक सिंह रावत, जिन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, राज्य की चुनावी राजनीति की बारीकियों को बखूबी समझते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर