कोटद्वार । ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की मासिक बैठक समिति की अध्यक्ष नीरजा गौड़ की अध्यक्षता में समिति के सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांग के प्रधानाचार्य गिरीराज सिंह रावत के जेष्ठ पुत्र स्वर्गीय कुणाल रावत के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इस अवसर पर गेप्स के सभी कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह रावत के घर में जाकर पारिवारिक जनों को सांत्वना दी। उसके बाद बैठक में होली मिलन समारोह एवं महिला दिवस के सन्दर्भ में चर्चा की गई । इस अवसर पर महामंत्री इंजीनियर जगत सिंह नेगी ने समिति की पिछली गति विधियों पर प्रकाश डाला एवं कोषाध्यक्ष मनमोहन काला ने समिति का वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी रेखा ध्यानी ने किया। इस अवसर पर डॉ चंद्रमोहन बडथ्वाल, नीरजा गौड़, सुबोध गौड़, जगत सिंह नेगी, मनमोहन काला, रेखा ध्यानी, मीनाक्षी बडथ्वाल, नंदन सिंह नेगी, दिनेश चौधरी एवं राम भरोसा कंडवाल उपस्थित थे ।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित