श्री केदारनाथ धाम : गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी सपरिवार आज पूर्वाह्न केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद की अगवानी कर स्वागत किया। इसके पश्चात गढ़वाल सांसद केदारनाथ मंदिर पहुंचे मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा लोक-मंगल की कामना की। गढ़वाल सांसद ने भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज मंदिर परिसर में आ गयी है। कल कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को रवाना होगी।
मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।इसके पश्चात सांसद श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को रवाना हुए। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

More Stories
स्थानांतरण एक्ट के अनुपालन की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ अन्याय का आरोप, सेवा गणना में गड़बड़ी का मामला उठाया
बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन